लाइव न्यूज़ :

विदेश यात्रा कर गौतमबुद्ध नगर लौटे 67 लोगों की होगी कोविड जांच

By भाषा | Updated: December 2, 2021 11:23 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), दो दिसंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को लेकर बढ़ी चिंता के बीच गौतबुद्ध नगर जिले के स्वास्थ्य विभाग ने 15 नवंबर से अबतक विभिन्न देशों से यहां आए 67 लोगों की जांच कराने का फैसला किया है। विभाग को इन लोगों की सूची भी मिल गई है। वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जिला निगरानी अधिकारी डॉ.सुनील दोहरे ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन ने गौतमबुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग को पिछले 15 दिनों में विदेश की यात्रा करके लौटे यात्रियों की निगरानी के लिए टीम गठित करने का आदेश दिया है, जिसके तहत टीम का गठन कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि एकीकृत नियंत्रण कक्ष से प्रतिदिन इन लोगों को फोन किया जाएगा।अगर किसी में संक्रमण के लक्षण मिलते हैं तो उनके नमूनों की जांच की जाएगी। इसके लिए मोबाइल टीम गठित की गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि विदेश से लौटे हर यात्रियों की सूची बनाकर उनकी निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि विदेश से लौटने वालों को सात दिन तक पृथकवास में रहना होगा।

डॉ. शर्मा ने बताया कि जरूरत पड़ने पर नोएडा कोविड अस्पताल को पुनः पूरी क्षमता के साथ चलाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए