लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके गंभीर संक्रमण, मृत्यु की आशंका को कम करते हैं: आईसीएमआर प्रमुख

By भाषा | Updated: April 13, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के प्रमुख बलराम भार्गव ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के टीके गंभीर संक्रमण विकसित होने और मृत्यु की आशंका को कम करते हैं।

कोविड टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी कुछ लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में, उन्होंने कहा कि ये "रोग-रोधी" टीके हैं और टीकाकरण शुरू होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 85 प्रतिशत की कमी आई है। ये टीके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित मानदंडों के अनुसार बनाए गए हैं।

आईसीएमआर के महानिदेशक ने कहा, "ये टीके रोग रोधी हैं। दो खुराक दिए जाने के बाद, एंटीबॉडी विकसित होती है। कोविड-19 टीके गंभीर संक्रमण और बीमारी के कारण होने वाली मौतों की आशंका को कम करते हैं।"

आईसीएमआर देश का सर्वोच्च स्वास्थ्य अनुसंधान निकाय है।

वर्तमान में, भारत में तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है, जिसमें भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआईI) द्वारा निर्मित और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविशील्ड का उपयोग किया जा रहा है।

भारत के औषधि नियामक ने कुछ शर्तों के साथ रूस के कोविड-19 टीके स्पुतनिक वी के आपातकालीन उपयोग की भी अनुमति दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए