लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके गंभीर संक्रमण, मृत्यु के खतरे को कम करते हैं: आईसीएमआर प्रमुख

By भाषा | Updated: April 13, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के प्रमुख बलराम भार्गव ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के टीके गंभीर संक्रमण विकसित होने और मृत्यु के खतरे को कम करते हैं।

कोविड टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी कुछ लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में, उन्होंने कहा कि ये "रोग-रोधी" टीके हैं और टीकाकरण शुरू होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 85 प्रतिशत की कमी आई है। ये टीके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित मानदंडों के अनुसार बनाए गए हैं।

आईसीएमआर के महानिदेशक ने कहा, "ये टीके रोग रोधी हैं। दो खुराक दिए जाने के बाद, एंटीबॉडी विकसित होती है। कोविड-19 टीके गंभीर संक्रमण और बीमारी के कारण होने वाली मौत के खतरे को कम करते हैं।"

आईसीएमआर देश का सर्वोच्च स्वास्थ्य अनुसंधान निकाय है।

वर्तमान में, भारत में तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है, जिसमें भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआईI) द्वारा निर्मित और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविशील्ड का उपयोग किया जा रहा है।

भारत के औषधि नियामक ने कुछ शर्तों के साथ रूस के कोविड-19 टीके स्पुतनिक वी के आपातकालीन उपयोग की भी अनुमति दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए