लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकों ने 92 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों का संक्रमण से बचाव किया : फोर्टिस हेल्थकेयर

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:15 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 जून फोर्टिस हेल्थ केयर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लगवाने वाले 92 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के बाद संक्रमित होने पर बहुत कम दिक्कत आयी।

अस्पताल ने कहा, ‘‘साक्ष्य आधारित अध्ययन से साबित होता है कि टीके के दोनों खुराक लगवाने के बाद संक्रमित हुए स्वास्थ्य कर्मियों में से 92 प्रतिशत ऐसे हैं जिन्हें सिर्फ हल्का संक्रमण हुआ, ज्यादातर अपने घर पर ही देखभाल के बाद स्वस्थ हो गए और यह सब कुछ महामारी की दूसरी लहर में स्थिति खराब होने के बावजूद हुआ है।’’

यह अध्ययन टीकों की भूमिका और टीकाकरण के बाद होने वाले संक्रमण की गंभीरता को समझने के लिए किया गया था।

अध्ययन में पाया गया कि टीकाकरण के बाद जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, उनमें से टीके की दोनों खुराक लगवाने वाले महज एक प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी ऐसे थे जो गंभीर रूप से बीमार हुए और उन्हें आईसीयू/वेंटीलेटर की जरुरत पड़ी।

फोर्टिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस अध्ययन में 16,000 से ज्यादा ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया था जिन्हें जनवरी से मई 2021 के बीच टीके की दोनों खुराक लगी थी।

बयान के अनुसार, ‘‘अध्ययन का निष्कर्ष है कि भारत में उपलब्ध कोविड-19 के टीके प्रभावी हैं और वे सार्स-कोव-2 से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र