लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण जल्द शुरू होगा : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: January 9, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि देश में कोविड-19 टीकाकरण जल्द शुरू होगा और भारत समूचे विश्व को ‘‘किफायती, सुरक्षित तथा प्रभावी’’ टीके उपलबध कराने की दिशा में भी काम करेगा।

हर्षवर्धन ने 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2021 को संबोधित करते हुए कहा कि महीनों तक सहयोगपूर्ण मंथन और टीका वितरण विशेषज्ञता पर काम करने के बाद भारत ने कोविड-19 टीकाकरण प्रक्रिया को सुगठित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने अंतत: कोविड-19 टीका प्रदायगी के लिए अत्याधुनिक डिजिटल मंच ‘कोविन’ बना लिया है। टीकाकरण के बाद किसी प्रतिकूल प्रभाव की संभावना जैसी स्थिति में टीकों की सुरक्षा में विश्वास कायम रखना हमारी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण जल्द शुरू होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत को अंतत: शीर्ष नियामक से दो टीकों के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है और हम बहुत जल्द टीकाकरण अभियान शुरू कर देंगे।’’

मंत्री ने पूरी दुनिया को किफायती, सुरक्षित और प्रभावी टीके उपलब्ध कराने का देश का संकल्प भी व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए