लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 20:53 IST

Open in App

अगरतला, दो जनवरी त्रिपुरा सरकार ने शनिवार को राज्य के तीन स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) आयोजित किया। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, त्रिपुरा के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ जायसवाल ने बताया कि अगरतला के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल और पश्चिम त्रिपुरा जिले के बोरखा और गांधीग्राम में दो पीएचसी में कुल 25 आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘डमी’ टीके लगाए गए।

उन्होंने कहा कि तीनों चिकित्सा केंद्रों पर छह-छह सदस्यों की टीमों ने स्वयंसेवकों को डमी टीके लगाए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, समाज कल्याण और गृह विभाग के कुल 180 लोगों को इस उद्देश्य के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

एक अन्य स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि इस बीच, त्रिपुरा में आठ और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 33,276 हो गई है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से कोई और मौत नहीं होने से राज्य में मृतकों की संख्या 382 पर बनी रही।

अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा में अब 99 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि अब तक 32,772 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं और 23 मरीज दूसरे राज्यों में जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि 59 और लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए