लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण पूर्वाभ्यास सीखने वाला अनुभव रहा: तमिलनाडु सरकार

By भाषा | Updated: January 2, 2021 16:48 IST

Open in App

चेन्नई, दो जनवरी तमिलनाडु में शनिवार को 17 केंद्रों पर सफलतापूर्वक कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया और यह सीखने वाला अनुभव रहा।

एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि कुल मिलाकर पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

यह पूर्वाभ्यास चेन्नई, तिरुवल्लूर, नीलगिरी, तिरुनेलवेली और कोयंबटूर के पांच जिलों में तीन-तीन केंद्रों पर आयोजित किया गया।

सचिव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें यह सीखने को मिला कि टीकाकरण के लिए निर्धारित कक्ष बहुत बड़ा होना चाहिए।’’

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और यूनिसेफ के अधिकारियों ने भी इस अभियान को देखा।

आरंभिक जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 2000 कर्मियों और 510 प्रतिभागियों को शामिल करते हुए इस पूर्वाभ्यास के परिणाम संतोषजनक रहे। अब इन परिणामों के आधार पर राज्य में टीकाकरण की प्रस्तावित योजना की तैयारी करनी होगी।

जे राधाकृष्णन ने कहा कि टीकाकरण के लिए छह लाख स्वास्थ्य कर्मियों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है और अन्य आवश्यक सेवाओं के कर्मचारी अपना पंजीकरण कराने के लिए तैयार हैं जिसके बाद बुजुर्गों और अन्य बीमारियों वाले लोगों का पंजीकरण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए