लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: लद्दाख में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या उपचाराधीन मरीजों से अधिक

By भाषा | Updated: June 23, 2021 14:43 IST

Open in App

लेह, 23 जून लद्दाख में कोरोना वायरस से संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या उपचाराधीन मरीजों से अधिक हो गई है। लद्दाख में अब तक सामने आए कोविड-19 के 19,871 मामलों में से 97 प्रतिशत लोग संक्रमण मुक्त हो चुके है। पिछले 24 घंटे में ही 38 लोग ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अभी तक कुल 19,309 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। लेह जिले में 16,397 में से 15,988 मरीज और करगिल में 3,474 में से 3,321 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 360 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से लेह में 265 और करगिल में 95 लोग उपचाराधीन हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में सामने आए 33 नए मामलों में से लेह में 26 और करगिल में सात मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या 202 बनी है, जिनमें से लेह में 144 और करगिल में 58 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए