लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में हर दिन 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: April 1, 2021 15:03 IST

Open in App

इंदौर, एक अप्रैल मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में प्रशासन ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाते हुए हर दिन 50,000 लोगों को टीका लगाने का बड़ा लक्ष्य तय किया है।

जिलाधिकारी मनीष सिंह ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया, "जिले में अब तक करीब तीन लाख लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है। टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी गई है और अब हर दिन करीब 50,000 पात्र लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है।"

उन्होंने बताया, "इंदौर का शहरी क्षेत्र कोविड-19 से अपेक्षाकृत ज्यादा प्रभावित है। लिहाजा हम कोशिश कर रहे हैं कि शहरी क्षेत्र में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी पात्र लोगों को महीने भर के भीतर महामारी का टीका लगा दिया जाए। ऐसे लोगों की तादाद करीब सात लाख आंकी जा रही है।"

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने अगले तीन दिन तक "टीकाकरण महोत्सव" मनाने का फैसला किया है और इसके तहत शुक्रवार को रंगपंचमी के त्योहार पर भी टीका लगाने का क्रम जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि इंदौर के शहरी क्षेत्र में 175 टीकाकरण केंद्र खोले गए हैं और अगले कुछ दिनों में इनकी तादाद बढ़ाकर 275 की जानी है।

सिंह ने बताया कि स्थानीय अस्पतालों के साथ ही बहुमंजिला रहवासी इमारतों और कॉलोनियों में भी विशेष शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अलावा, नगर निगम कार्यालयों, विद्यालयों, औद्योगिक क्षेत्रों और अन्य स्थानों पर भी टीकाकरण केंद्र खोले गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर इस साल 31 मार्च तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 70,309 मरीज मिले हैं। इनमें से 962 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए