लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पाबंदियों का सख्ती से पालन करें: शीर्ष पुलिस अधिकारी का लोगों से आग्रह

By भाषा | Updated: May 9, 2021 15:41 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ मई कर्नाटक में 10 मई से एक पखवाड़े के लिए लॉकडाउन की तरह की सख्त पाबंदियां लगने से पहले बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने रविवार को लोगों से दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

पंत ने ट्वीट किया, ‘‘मैं बेंगलुरुवासियों से आग्रह करता हूं कि वे सोमवार से लॉकडाउन दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। हम कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में तभी सफल हो सकते हैं, जब साथ मिलकर काम करें।

घर पर रहें, सुरक्षित रहें।’’

उन्होंने चेतावनी दी कि दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 10 से 24 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियों की घोषणा की है क्योंकि संक्रमण और इससे होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।

कर्नाटक में कोविड-19 के प्रतिदिन लगभग 50,000 मामले सामने आ रहे हैं उपचाराधीन मामले छह लाख के करीब हैं, जो कि देश में सबसे अधिक है।

मृतक संख्या बढ़कर 18,000 के पार हो गई है।

राज्य के अधिकांश अस्पतालों, विशेषकर बेंगलुरु में बिस्तरों की कमी है। सरकार ने घोषणा की है कि निजी अस्पतालों को कोविड-19 रोगियों के लिए 80 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित करने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर