लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : पंजाब में 31 मई तक बढ़ाई गईं पाबंदियां

By भाषा | Updated: May 16, 2021 19:59 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 मई पंजाब सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू की गईं पाबंदियों को 31 मई तक बढ़ा दिया है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को एक आधिकारिक वक्तव्य में इस बात की घोषणा की।

पंजाब में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार हो रही वृद्धि और मृत्यु दर में इजाफा होने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में कोविड रोधी प्रतिबंधों को कड़ाई से लागू करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रतिबंधों के दौरान जिलाधिकारी ही दुकानों को खोलने का समय तय करेंगे और उनपर ही कोरोना संक्रमण को, विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में फैलने से रोकने के लिए प्रतिबंधों को लागू कराने की जिम्मेदारी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधों के नियमों में बदलाव भी कर सकते हैं।

राज्य में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा को लेकर आयोजित एक बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिबंधों के कारण कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग