लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : महाराष्ट्र में खुले धार्मिक स्थल

By भाषा | Updated: November 16, 2020 10:33 IST

Open in App

मुम्बई, 16 नवम्बर महाराष्ट्र में कोविड-19 के मद्देनजर मार्च से बंद धार्मिक स्थलों को सोमवार को एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।

पांच दिन के दीपावली त्योहार में पड़वा वाले दिन धर्मस्थलों को खोला गया है।

सातारा के पंढ़रपुर में भगवान विठ्ठल के मंदिर, शिर्डी में साईं बाबा के मंदिर, उस्मानाबाद में देवी तुलजा भवानी के मंदिर और मुम्बई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए भक्त सुबह-सुबह पहुंच गए।

सिद्धिविनायक मंदिर के अध्यक्ष आदेश बांदेकर ने रविवार को बताया कि मंदिर में प्रतिदिन एक हजार श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति होगी और उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग समय पर भीतर जाने दिया जाएगा। मोबाइल फोन एप से दर्शन के लिए बुकिंग की जा सकती है।

राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुसार, अधिकारियों द्वारा तय किए गए समय के अनुसार, कोविड -19 निषिद्ध क्षेत्र से बाहर स्थित धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है हालांकि श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए चरणबद्ध तरीके से भीतर भेजने की व्यवस्था करनी होगा।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने धर्मस्थलों को फिर से खोलने की घोषणा शनिवार को की थी, लेकिन साथ ही लोगों को आगाह करते हुए कहा था कि यह नहीं भूलना चाहिए कि ‘‘ कोरोना वायरस का दानव’’ अब भी मौजूद है अत: अनुशासन का पालन करना आवश्यक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण