लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : महाराष्ट्र में खुले धार्मिक स्थल

By भाषा | Updated: November 16, 2020 15:05 IST

Open in App

मुंबई, 16 नवंबर महाराष्ट्र में कोविड-19 के मद्देनजर करीब आठ महीने से बंद धार्मिक स्थल सोमवार को फिर से खोल दिए गए।

श्रद्धालु मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर और हाजी अली दरगाह जैसे राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर महीनों बाद नजर आए।

धार्मिक स्थल संयोग से ‘दीपावली पड़वा’ के साथ खुले हैं जो राज्य में एक महत्वपूर्ण उत्सव है।

सोलापुर के पंढ़रपुर में भगवान विठ्ठल के मंदिर, शिरडी में साई बाबा के मंदिर, उस्मानाबाद में देवी तुलजा भवानी के मंदिर और मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए भक्त सुबह-सुबह पहुंच गए। यहां स्थित हाजी अली दरगाह में भी श्रद्धालु नजर आए।

सिद्धिविनायक मंदिर के अध्यक्ष आदेश बांदेकर ने रविवार को बताया कि मंदिर में प्रतिदिन एक हजार श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति होगी और उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग समय पर भीतर जाने दिया जाएगा। मोबाइल फोन ऐप से दर्शन के लिए बुकिंग की जा सकती है।

बांदेकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से फोन पर कहा, ‘‘ आज काफी लोग आए.... हम हर घंटे 100 लोगों को दर्शन करने की अनुमति दे रहे हैं, ताकि भौतिक दूरी बनी रहे। श्रद्धालुओं के शरीर के तापमान की भी जांच की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट दो दिन बाद स्थिति का आकलन करेगा और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

हाजी अली दरगाह के बाहर भी श्रद्धालुओं के शरीर का तापमान मापा जा रहा है और हाथों को रोगाणुमुक्त करने की व्यवस्था भी की गई है।

राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुसार, अधिकारियों द्वारा तय किए गए समय के अनुसार, कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र से बाहर स्थित धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए चरणबद्ध तरीके से ही भीतर जाने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने धर्मस्थलों को फिर से खोलने की घोषणा शनिवार को की थी, लेकिन साथ ही लोगों को आगाह करते हुए कहा था कि यह नहीं भूलना चाहिए कि ‘‘ कोरोना वायरस का दानव’’ अब भी मौजूद है, अत: अनुशासन का पालन करना आवश्यक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील