लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : महाराष्ट्र में आठ महीने बाद खुले धार्मिक स्थल

By भाषा | Updated: November 16, 2020 20:37 IST

Open in App

मुंबई, 16 नवंबर महाराष्ट्र में कोविड-19 के मद्देनजर करीब आठ महीने से बंद धार्मिक स्थल सोमवार को फिर से खोल दिए गए।

राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए कोविड 19 के संबंध में सख्त नियमों को लागू किया है ताकि मंदिर और अन्य धार्मिक स्थानों को खोले जाने से संक्रमण नहीं फैले। मास्क पहनने और उचित दूरी बनाए रखने को जरूरी बनाया गया है।

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के बाद मार्च में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान धार्मिक स्थल बंद कर दिए गए थे।

श्रद्धालु मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर और हाजी अली दरगाह जैसे राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर महीनों बाद नजर आए। धार्मिक स्थल संयोग से ‘दीपावली पड़वा’ के साथ खुले हैं जो राज्य में एक महत्वपूर्ण उत्सव है।

सोलापुर के पंढ़रपुर में भगवान विठ्ठल के मंदिर, शिरडी में साई बाबा के मंदिर, उस्मानाबाद में देवी तुलजा भवानी के मंदिर और मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए भक्त सुबह-सुबह पहुंच गए। यहां स्थित हाजी अली दरगाह में भी श्रद्धालु नजर आए।

सिद्धिविनायक मंदिर के अध्यक्ष आदेश बांदेकर ने रविवार को बताया कि मंदिर में प्रतिदिन एक हजार श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति होगी और उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग समय पर भीतर जाने दिया जाएगा। मोबाइल फोन ऐप से दर्शन के लिए बुकिंग की जा सकती है।

बांदेकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से फोन पर कहा, ‘‘आज काफी लोग आए....हर घंटे 100 लोगों को दर्शन करने की अनुमति दी गयी, ताकि लोगों के बीच दूरी बनी रहे। श्रद्धालुओं के शरीर के तापमान की भी जांच की गयी।’’

उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट दो दिन बाद स्थिति का आकलन करेगा और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। बांदेकर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को मंदिर आने से ‘मना’ नहीं किया गया है। लेकिन महामारी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को आने से परहेज करना चाहिए।

हाजी अली दरगाह के बाहर भी श्रद्धालुओं के शरीर का तापमान मापा गया और हाथों को रोगाणुमुक्त करने की व्यवस्था भी की गई है।

राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुसार, अधिकारियों द्वारा तय किए गए समय के अनुसार, कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र से बाहर स्थित धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए चरणबद्ध तरीके से ही भीतर जाने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने धर्मस्थलों को फिर से खोलने की घोषणा शनिवार को की थी, लेकिन साथ ही लोगों को आगाह करते हुए कहा था कि यह नहीं भूलना चाहिए कि ‘‘ कोरोना वायरस का दानव’’ अब भी मौजूद है, अत: अनुशासन का पालन करना आवश्यक है।

विपक्षी भाजपा धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग कर रही थी और मंदिरों को नहीं खोलने के राज्य सरकार के फैसले पर सवाल भी उठाए थे। हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि धार्मिक स्थलों पर उचित दूरी बनाकर रखने के नियमों का पालन करना कठिन है ।

सरकार द्वारा निर्धारित एसओपी के मुताबिक धार्मिक स्थलों के भीतर केवल बिना लक्षण वाले लोगों को ही जाने की इजाजत होगी और श्रद्धालुओं के लिए मास्क पहनना अनिवार्य बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर