लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : धार्मिक समूह ने स्कूल में अस्पताल बनाने की दी पेशकश

By भाषा | Updated: May 24, 2021 17:30 IST

Open in App

भद्रवाह (जम्मू-कश्मीर), 24 मई जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक धार्मिक समूह ने अपने स्कूल में 200 बिस्तर वाले एक कोविड देखभाल केन्द्र (सीसीसी) की स्थापना करने का सोमवार को प्रस्ताव दिया।

अंजुमन-ए-इस्लामिया भद्रवाह ने घोषणा की कि चार ऑक्सीजन सांद्रक और उसकी 'हिलाल-ए-अहमर एम्बुलेंस' सेवा भी हर धर्म के जरूरतमंदों के लिए मौजूद रहेगी।

अंजुमन समहू के अध्यक्ष परवेज अहमद शेख ने पत्रकारों से कहा, ‘‘

भद्रवाह में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और सीमित चिकित्सा सुविधाओं को देखते हुए हमने अपने संसाधनों का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे लिए यह परीक्षा की घड़ी है और स्थिति से निपटने के लिए हमें सरकार की मदद करने की जरूरत है।’’

अधिकारियों ने बताया कि डोडा में रविवार शाम तक कोविड-19 के मामले बढ़कर 5,150 हो गए थे और संक्रमण से 81 लोगों की मौत हो गई थी। यहां कुल 3,968 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?