लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोविड-19 से रिकॉर्ड 298 और लोगों की मौत, 35156 नए मरीज

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:08 IST

Open in App

लखनऊ, 29 अप्रैल उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में इस वायरस से रिकॉर्ड 298 और लोगों की मौत हो गई तथा 35156 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 298 और मरीजों की मौत हो गई। यह प्रदेश में एक दिन में इस संक्रमण से होने वाली मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राज्य में अब तक कोविड-19 संक्रमण से 12241 मरीजों की मौत हो चुकी है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 35156 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, इस अवधि में 25613 मरीज ठीक भी हुए हैं।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त 309237 मरीजों का इलाज किया जा रहा है राज्य में अब तक कुल 1217955 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से 896477 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 225000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक चार करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए