लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: महाराष्ट्र के उस्मानाबाद और लातूर में रात्रिकालीन कर्फ्यू

By भाषा | Updated: March 15, 2021 01:18 IST

Open in App

उस्मानाबाद/लातूर, 14 मार्च महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में रविवार को लगे 'जनता कर्फ्यू' के बीच प्रशासन ने लोगों से कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की अपील की। इसके अलावा लातूर जिला प्रशासन ने भी रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है।

जिला कलेक्टर कौस्तुब दिवेगांवकर ने कहा कि कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। शनिवार को जिले में 69 लोगों को वायरस से संक्रमित पाया गया।

उन्होंने कहा कि जिले में हर रोज रात में कर्फ्यू लगाए जाने के साथ-साथ हर रविवार को जनता कर्फ्यू लगाया जाएगा।

उन्होंने लोगों को निर्धारित मानदंडों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा।

जिले में कोविड-19 के कुल 17,790 मामले हैं, जिसमें से 16,864 मरीज ठीक हो चुके हैं, 587 लोगों की मौत हुई है। जिले में अब 339 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस बीच, कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच, लातूर प्रशासन ने भी 15 मार्च से रात आठ बजे से सुबह पांच बजे के बीच कर्फ्यू लगाने का फैसला किया।

रविवार को, लातूर में कोविड-19 के 110 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 26,613 हो गए, जबकि एक की मौत होने से मृतकों की संख्या 716 हो गई।

जिलाधिकारी पृथ्वीराज बीपी ने रात्रिकालीन कर्फ्यू का आदेश जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण