लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : सूरत में रात के कर्फ्यू की अवधि एक घंटे बढ़ायी

By भाषा | Updated: March 19, 2021 14:41 IST

Open in App

सूरत, 19 मार्च गुजरात के सूरत शहर में कोरोना वायरस के 300 से अधिक नए मामले आने के बाद नगर निगम ने रात के समय कर्फ्यू की अवधि एक घंटे तक और बढ़ाने का फैसला किया है।

सूरत नगर निगम (एसएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि अब रात को 10 बजे के बजाय नौ बजे से कर्फ्यू शुरू होगा और सुबह छह बजे खत्म होगा।

उसने कहा कि कर्फ्यू की नयी अवधि शुक्रवार रात से लागू होगी।

नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अन्य राज्यों से आ रहे लोगों और सूरत शहर में होटलों या गेस्ट हाउसों में रुकने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित न पाए जाने की रिपोर्ट दिखानी होगी।

गुजरात में बृहस्पतिवार को आए कोविड-19 के कुल 1,276 नए मामलों में से 324 मामले अकेले सूरत शहर में दर्ज किए गए।

गुजरात सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तीन दिन पहले अहमदाबाद और सूरत समेत चार बड़े शहरों में रात के कर्फ्यू का समय दो घंटे तक बढ़ा दिया था।

अहमदाबाद नगर निगम ने भी बृहस्पतिवार को ऐसा ही कदम उठाया और कर्फ्यू का समय एक घंटे तक बढ़ाकर रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए