लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत में एक दिन में सामने आए 38 हजार से अधिक मामले, 448 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 10, 2020 12:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवम्बर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40 हजार से कम मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 85.91 लाख हो गए। वहीं करीब 80 लाख लोगों संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 38,073 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 85,91,730 हो गए। वहीं 448 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,27,059 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार 79,59,406 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.64 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

देश में लगातार 12 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से कम है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,05,265 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.88 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार नौ नवम्बर तक कुल 11,96,15,857 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 10,43,665 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया।

आंकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 448 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 85 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा दिल्ली के 71, पश्चिम बंगाल के 56, उत्तर प्रदेश के 25, केरल के 22 और पंजाब के 20 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 1,27,059 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से सबसे अधिक 45,325 लोग महाराष्ट्र के थे। वहीं कर्नाटक के 11,410, तमिलनाडु के 11,362 , पश्चिम बंगाल के 7,350, उत्तर प्रदेश के 7,231 , दिल्ली के 7,060 , आंध्र प्रदेश के 6,802, पंजाब के 4,338 और गुजरात के 3,765 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए