लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: देश में 167 दिन बाद संक्रमण से मौत के सबसे कम मामले

By भाषा | Updated: September 6, 2021 11:37 IST

Open in App

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 38,948 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,30,27,621 हो गई। वहीं, 219 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,40,752 हो गई। पिछले 167 दिन में सामने आए संक्रमण से मौत के ये सबसे कम मामले हैं और 48 दिन बाद कोविड-19 मृत्यु दर भी घटकर 1.33 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में 23 मार्च को एक दिन में कोविड-19 से 199 लोगों की मौत हुई थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,04,874 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.23 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 5,174 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.44 प्रतिशत है। पिछले 71 दिन से 50 हजार से कम नए मामले ही आ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 53,14,68,867 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,10,649 नमूनों की जांच रविवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 2.76 प्रतिशत है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.58 प्रतिशत है, जो पिछले 73 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,20,63,616 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 68.75 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। आंकडों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 219 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से केरल के 74 और महाराष्ट्र के 67 लोग थे। देश में कोविड-19 से अभी तक कुल 4,40,752 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,37,774 लोग, कर्नाटक के 37,409 लोग, तमिलनाडु के 35,018 लोग, दिल्ली के 25,082 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,856 लोग, केरल के 21,496 लोग और पश्चिम बंगाल के 18,502 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी