लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से उत्‍तर प्रदेश में और 23 लोगों की मौत, 2,366 नये मामले मिले

By भाषा | Updated: November 27, 2020 16:36 IST

Open in App

लखनऊ, 27 नवंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड -19 के 2,366 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,37,747 हो गई है। वहीं और 23 लोगों की मौत होने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या 7,697 हो गई है।

शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 2,366 नये मामले सामने आए हैं। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में इस समय 25,639 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

प्रसाद के मुताबिक 5,04,411 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्‍होंने कहा कि राज्य में फिलहाज उपचाराधीन 25,639 मरीजों में से 12,455 लोग गृहपृथक-वास में हैं जबकि 2,281 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

उन्‍होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्‍य में कोविड-19 के 1,83,557 नमूनों का परीक्षण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर