लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : बेंगलुरु में डॉक्टरों ने घर-घर जाकर लोगों की जांच शुरू की

By भाषा | Updated: August 16, 2021 21:51 IST

Open in App

कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने कोविड-19 नियंत्रण के लिए सोमवार को नया अभियान शुरू किया जिसके तहत बृहद बेंगलुरु महानगरपालिका क्षेत्र में डॉक्टर घर-घर जाकर सभी की जांच करेंगे। शहर में कोविड प्रबंधन के प्रभारी मंत्री के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बेंगलुरु ऐसा अभियान शुरू करने वाला पहला शहर है। यह स्पष्ट करते हुए कि संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार कठोर कदम उठाने से परहेज नहीं करेगी, अशोक ने कहा, ‘‘हमने इस योजना पर विचार किया जिसमें डॉक्टर घर-घर जाएंगे। मुझे लगता है कि अगर हम परिवार के प्रत्येक सदस्य की जांच कर पाये तो समय पर उनका उचित इलाज करके हम शहर में महामारी को नियंत्रित कर सकेंगे।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘मैं बेंगलुरु में रहने वाले सभी लोगों से इस योजना के तहत महानगरपालिका का सहयोग करने का अनुरोध करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर