लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : देश में टीकों की खुराक 100 करोड़ के पार पहुंचने पर इंदौर में थिरके स्वास्थ्य कर्मी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 12:14 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 21 अक्टूबर देश में कोविड-19 रोधी टीकों की दी गई खुराकों की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंचने पर इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों ने बृहस्पतिवार को देशभक्तिपूर्ण गीतों और ढोल की थाप पर थिरककर जश्न मनाया।

चश्मदीदों ने बताया कि शहर के रीगल चौराहे के टीकाकरण केंद्र के बाहर यह नजारा देखने को मिला। देशभक्ति के गीतों और ढोल की थाप पर थिरक रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने विशेष तौर पर तैयार टी-शर्ट पहन रखी थी जिस पर देश में महामारी रोधी टीकों की खुराक 100 करोड़ के पार पहुंचने की उपलब्धि का जिक्र था।

इस मौके पर मौजूद जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि इंदौर में पात्र आयु वर्गों के 29.12 लाख लोगों को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और इनमें शामिल 16.51 लाख लोग टीके की दूसरी खुराक भी ले चुके हैं।

गुप्ता ने बताया, ‘‘अब भी कई लोग ऐसे हैं जो तय अवधि के बाद भी कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक लेने नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों से हमारी अपील है कि वे महामारी से पूर्ण बचाव के लिए टीके की दूसरी खुराक जल्द लें।’’

उन्होंने बताया कि इंदौर में पात्र आयु वर्गों के करीब 28 लाख लोगों को महामारी रोधी टीके की दोनों खुराक देने का लक्ष्य तय किया गया है। सरकारी आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिले में लक्षित आबादी से ज्यादा लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

इंदौर, सूबे में कोविड-19 की पिछली दो लहरों से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। हालांकि, बढ़ते टीकाकरण के बीच इन दिनों जिले में महामारी के इक्का-दुक्का नये मामले सामने आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए