लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के सबसे अधिक 27,397 जबकि आंध्र प्रदेश में 20,065 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 8, 2021 21:35 IST

Open in App

चेन्नई/अमरावती/पणजी, आठ मई तमिलनाडु में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 27,397 मामले सामने आए और 241 रोगियों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 13.51 लाख और मृतकों की तादाद 15,412 हो गई है।

मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि आज 23,110 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छु्ट्टी दे दी गई, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 11,96,549 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,39,401 है।

आंध्र प्रदेश में शनिवार सुबह नौ बजे से पहले के 24 घंटो के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 20,065 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 12,65,439 हो गई। इसके अलावा 96 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 8,615 तक पहुंच गई है। नए स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि 24 घंटे के दौरान 19,272 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 10,69,432 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,87,392 है।

वहीं, गोवा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,751 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,16,213 हो गई जबकि 55 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,612 तक पहुंच गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शनिवार को 3,025 लोग ठीक हुए, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 82,214 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की तादाद 32,387 है। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 4,788 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,11,742 हो गई। 24 घंटे के दौरान 60 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 2,672 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 46,535 है। 1,62,535 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 5,424 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,28,330 हो गई है। 37 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,817 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शाम सात बजे तक अपडेट किये गए आंकड़ों के अनुसार राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 31,893 है।

3,007 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 94,586 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए