लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : फरवरी में दूसरी बार 10,000 से कम आए नए मामले

By भाषा | Updated: February 9, 2021 12:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी भारत में कोरोना वायरस के दैनिक नए मामले इस महीने दूसरी बार 10,000 से कम आए हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 1,08,47,304 हो गई जबकि एक दिन में जान गंवाने वाले संक्रमितों की संख्या लगातार चौथे दिन 100 से कम रही।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के हवाले से बताया कि बीते 24 घंटे में 9,110 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 78 संक्रमितों की मौत हुई है। अबतक 1,55,158 मरीजों की इस वायरस से जान जा चुकी है।

संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 1,05,48,521 पहुंच गई है। संक्रमण से उबरने की दर 97.25 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 की मृत्यु दर 1.43 है।

कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या दो लाख से कम बनी हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 1,43,625 है जो कुल मामलों का 1.32 फीसदी है।

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या बीते साल सात अगस्त को 20 लाख के पार चली गई थी। इसके बाद मामलों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चली गई थी। 28 सितंबर को देश में कुल मामले 60 लाख से अधिक हो गए थे, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को कुल मामलों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई थी।

आईसीएमआर के मुताबिक, सोमवार को 6,87,138 नमूनों की जांच की गई थी। अबतक 20,25,87,758 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

देश में बीते 24 घंटे में हुई मौतों में से 16 केरल में, 15 महाराष्ट्र में और 11 पंजाब में हुई हैं।

अबतक देश में हुई 1,55,158 मौतों में, महाराष्ट्र में 51,325, तमिलनाडु में 12,387, कर्नाटक में 12,239, दिल्ली में 10,882, पश्चिम बंगाल में 10,209, उत्तर प्रदेश में 8,691 और आंध्र प्रदेश में 7,160 संक्रमितों की मृत्यु शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि 70 फीसदी से अधिक मौतें पहले से किसी बीमारी के कारण हुई हैं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''हमारे आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए