लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर में 10 मई तक कर्फ्यू, दूसरे राज्यों से आने वालों पर रोक नहीं, जरूरी सेवाएँ जारी रहेंगी

By भाषा | Updated: May 6, 2021 11:59 IST

उत्तराखण्ड में बुधवार को कुल 7783 नागरिक कोविड-19 से पीड़ित पाए गए। यह राज्य में एक दिन में संक्रमण का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखण्ड सरकार ने राज्य में 10 मई तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से आवागमन पर रोक नहीं होगी। आवश्यक सेवाएँ भी जारी रहेंगी।बुधवार को उत्तराखण्ड में एक दिन में अब तक सर्वाधिक 7783 लोग कोरोना संक्रमित पाए गये।

देहरादून: उत्तराखंड में बेकाबू होते जा रहे कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार ने देहरादून समेत सर्वाधिक प्रभावित तीन जिलों में बृहस्पतिवार से 10 मई तक कर्फ्यू लगा दिया है तथा बाकी जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में स्थिति का आकलन कर इस बारे में फैसला लेने को कहा है।

प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने यहां इस संबंध में एक आदेश जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के मद्देनजर देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों को अपने जिलों में छह मई से दस मई की सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि, अन्य 10 जिलों के जिलाधिकारियों को स्थिति का आकलन करने तथा उसके आधार पर छह मई से 10 मई की सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने के बारे में निर्णय लेने को कहा गया है। कर्फ्यू के दौरान अंतर्राज्यीय और राज्य में व्यक्तियों या सामान के आवागमन पर कोई रोक नहीं रहेगी।

इस दौरान सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे और सभी उद्योग, माल ढोने वाले वाहन, निर्माण कार्य और अन्य आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। राशन की दुकानें एक दिन छोड़कर जबकि दूध, सब्जी आदि की दुकानें हर दिन 12 बजे तक ही खुलेंगी।

उत्तराखंड में कोविड-19 का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को राज्य में 7783 लोग संक्रमित पाए गए जो एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। महामारी के सबसे ज्यादा 2771 मामले देहरादून में आए जबकि उधमसिंह नगर में 1043 और हरिद्वार में 599 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, प्रदेश में 127 और मरीजों की मौत भी हो गयी।

Disclaimer:  यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोवाक्सिनकोविशील्‍ड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो