लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 :अदालत ने ने 3300 से अधिक विचाराधीन कैदियों की अंतरिम जमानत 30 दिनों के लिए बढ़ायी

By भाषा | Updated: November 5, 2020 21:35 IST

Open in App

दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोरोना वायरस महमारी के चलते यहां जेलों में भीड़ कम करने के लिए बृहस्पतिवार को 3300 से अधिक विचाराधीन कैदियों की अंतरिम जमानत 30 दिनों के लिए बढ़ा दी।

उच्च न्यायालय का यह निर्णय उच्चाधिकार समिति की सिफारिश पर आधारित है। यह समिति जेलों में कोविड-19 की रोकथाम को लेकर उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर गठित की गई थी।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह ने इस समिति की अनुशंसा पर यह आदेश जारी किया। समिति ने 3337 विचाराधीन कैदियों के लिए अंतरिम जमानत को 30 दिनों के लिए बढ़ाने की सिफारिश की थी ताकि उनके आत्मसमर्पण से जेलों में बहुत ज्यादा भीड़ न हो क्योंकि वहां पहले से ही क्षमता से अधिक बंदी हैं।

जेल प्रशासन की ओर से पेश हुए दिल्ली सरकार के वकील राहुल मेहरा ने इसकी पुष्टि की कि अंतरिम जमानत 30 दिनों के लिए बढ़ायी गयी है।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली की अगुवाई वाली उच्चाधिकार समिति ने 24 अक्टूबर को अपनी बैठक में कहा था कि दिल्ली की जेलों में बंद वर्तमान कैदियों की संख्या और उच्च न्यायालय द्वारा 20 अक्टूबर को 2,674 कैदियों को दिये गये दो से 13 नवंबर के बीच आत्मसमर्पण करने के आदेश के मद्देनजर प्रशासन सभी कैदियों को 14 दिनों के लिए अलग-थलग नहीं रख पाएगा। वैसे उच्चतम न्यायालय ने 29 अक्टूबर को उच्च न्यायालय के आदेश पर स्थगन लगा दिया था।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?