लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: कांग्रेस ने चिकित्सा परामर्श हेल्पलाइन की शुरुआत की

By भाषा | Updated: May 2, 2021 00:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की मदद के उद्देश्य से एक चिकित्सा परामर्श हेल्पलाइन की शुरुआत की।

हेल्पलाइन की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, '' भारत को एकजुट होने और अपने लोगों की सहायता करने की आवश्यकता है। हमने चिकित्सा परामर्श हेल्पलाइन 'हेलो डॉक्टर' की शुरुआत की है ।''

उन्होंने 'हेलो डॉक्टर' का लिंक साझा करते हुए कहा, '' प्रिय डॉक्टरों और मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों, हमें आपकी सहायता की जरूरत है। कृपया इस पहल से जुड़ें।''

वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस ने भी शनिवार को प्लाज्मा हेल्प लिंक अभियान की पहल की, जिसके तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कोविड-19 से उबर चुके लोगों से संपर्क करेंगे और उनका प्लाज्मा एकत्र किया जाएगा।

कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब सरकार के बजाय विपक्ष लोगों तक पहुंच रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए