लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के एक विद्यालय में कोविड-19 के मामले बढ़कर 51 हुए

By भाषा | Updated: December 26, 2021 14:20 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 26 दिसंबर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गयी है जिनमें 48 छात्र शामिल हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कुछ दिन पहले पारनेर तहसील में स्थित आवासीय विद्यालय के 19 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। विद्यालय में पांचवीं से 12वीं कक्षा तक 400 से अधिक छात्र पढ़ते हैं।

पारनेर तालुका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रकाश लालगे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सभी छात्रों तथा कर्मियों की आरटी-पीसीआर जांच की गयी। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक जवाहर नवोदय विद्यालय के 48 छात्रों तथा तीन स्टाफ सदस्यों समेत 51 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सभी को पृथक कर दिया गया है और अस्पताल में भर्ती हैं। ज्यादातर छात्रों में बीमारी के लक्षण नहीं हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर है।’’

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत आने वाला नवोदय विद्यालय अहमदनगर जिले के टकली ढोकेश्वर गांव में स्थित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए