लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के मामले 86 लाख के पार, मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.79 प्रतिशत हुई

By भाषा | Updated: November 11, 2020 11:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवम्बर भारत में कोविड-19 के मामले बुधवार को 86 लाख के पार चले गए। वहीं 80.13 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.79 प्रतिशत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 44,281 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 86,36, 011 हो गए। वहीं 512 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,27,571 हो गई।

देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या अब पांच लाख से कम है। अभी कुल 4,94,657 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.73 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार 80,13,783 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.79 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 10 नवम्बर तक कुल 12,07,69,151 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,53,294 नमूनों का परीक्षण अकेले मंगलवार को किया गया।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 512 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 110 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा दिल्ली के 83, पश्चिम बंगाल के 53, उत्तर प्रदेश के 30, केरल के 28, तमिलनाडु के 25 और कर्नाटक तथा पंजाब के 20-20 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अभी तक देश में कुल 1,27,571 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सबसे अधिक 45,435 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा कर्नाटक के 11,430, तमिलनाडु के 11,387, पश्चिम बंगाल के 7,403, उत्तर प्रदेश के 7,261, दिल्ली के 7,143 , आंध्र प्रदेश के 6,814, पंजाब के 4,358 और गुजरात के  3,770  लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए