लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों पर दर्ज मामले वापस होंगे

By भाषा | Updated: February 4, 2021 11:00 IST

Open in App

रांची, चार फरवरी झारखंड सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के मामले में प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लेने का फैसला किया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को यहां राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया।

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोविड-19 माहमारी के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के प्रावधानों के उल्लंघन के फलस्वरूप दर्ज प्राथमिकियों को वापस लेने की स्वीकृति बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में दी गई।

पूरे राज्य में प्रवासी श्रमिकों द्वारा लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में कुल 30 प्राथमिकी दर्ज है, जिसमें 204 श्रमिकों को आरोपी बनाया गया है। इसमें रांची के सिल्ली थाना में 32 श्रमिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।

वहीं लोहरदगा के विभिन्न थानों में 15, सिमडेगा में दो, जमशेदपुर में एक, चाईबासा में पांच, दुमका में एक, साहिबगंज में चार और पाकुड़ जिले में एक प्राथमिकी थाने में दर्ज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने फ्लाइट कैंसिल होने पर माफी मांगी, कहा- बताया कब स्थिति हो जाएगी सामान्य

क्रिकेटस्मृति मंधाना ने शादी टलने पर तोड़ी चुप्पी, उनके हाथों में नहीं दिखी सगाई की अंगूठी

क्रिकेटक्या IPL 2026 में रियान पराग करेंगे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी? असम के क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील