लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमणः आंध्र प्रदेश में 816 केस, कर्नाटक में संक्रमितों की संख्या 425, कलबुर्गी का चार महीने का शिशु पॉजिटिव

By भाषा | Updated: April 22, 2020 13:41 IST

देश भऱ में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। मुंबई और दिल्ली में हालात खराब होते जा रहा है। दक्षिण भारत के राज्य भी पीछे नहीं है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में मामला लगातार बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबीते 24 घंटे में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 24 हो गई, इतनी ही संख्या में लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। सर्वाधिक प्रभावित जिले कुरनूल और गुंटूर में 19-19 नए मामले आए और संक्रमितों की संख्या क्रमश: 203 और 177 हो गई।

अमरावती/बेंगलुरुः आंध्र प्रदेश में बुधवार सुबह तक, बीते 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 56 नए मामले सामने आए हैं जिनके साथ राज्य में संक्रमण के कुल 813 मामले हो गए।

ताजा कोविड-19 बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 24 हो गई, इतनी ही संख्या में लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस अवधि में 5,757 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 5,701 संक्रमणरहित निकले।

संक्रमण से राज्य के सर्वाधिक प्रभावित जिले कुरनूल और गुंटूर में 19-19 नए मामले आए और संक्रमितों की संख्या क्रमश: 203 और 177 हो गई। बुलेटिन में नए मरीजों के बारे में और कुछ जानकारी नहीं दी गई लेकिन कमांड कंट्रोल सेंटर के सूत्रों की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये लोग तबलीगी जमात से आए लोगों के संपर्क में आए थे।

गुंटूर में बीते 24 घंटे में दो और लोगों की मौत हो गई, इसके साथ यहां संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या आठ हो गई। राज्य में 120 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुल 669 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।  कर्नाटक में कोरोना वायरस के सात नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 425 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नए मामलों में कलबुर्गी का एक चार महीने का शिशु शामिल है। विभाग ने दोपहर की स्थिति अपडेट में कहा, ‘‘कल शाम से आज दोपहर तक सात नए मामले सामने आए हैं..... अब तक कोविड-19 के 425 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें 17 मौतें शामिल हैं और 129 लोग ठीक हो चुके हैं। सात नए मामलों में पांच कलबुर्गी से और दो बेंगलुरु शहर से हैं। भाषा कृष्ण नरेश नरेश

टॅग्स :कोरोना वायरसकर्नाटकआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीबीएस येदियुरप्पावाई एस जगमोहन रेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील