लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: अर्द्धसैनिक बलों के 75 डॉक्टर, 250 सहायक पहुंच रहे हैं दिल्ली

By भाषा | Updated: November 16, 2020 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा होने और कर्मियों की कमी के मद्देनजर राजधानी वासियों की सेवा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से अर्द्धसैनिक बलों के कम से कम 75 डॉक्टर तथा 250 चिकित्सा कर्मी यहां आ रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में महामारी के खिलाफ लड़ाई को तेज करने के लिए रविवार को मंथन किया और उनके 11 दिशानिर्देशों पर सही से क्रियान्वयन के लिए सोमवार को यहां सरकार के विभिन्न विभागों में अनेक बैठकें की गयीं।

एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की स्थिति से निपटने में दिल्ली के स्वास्थ्य कर्मियों की मदद करने के लिए 75 डॉक्टर और 250 चिकित्सा सहायक आएंगे।

ये सभी असम, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान आदि जगहों से आ रहे हैं।

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, डीआरडीओ तथा दिल्ली सरकार के अधिकारियों और नगर निगमों के कर्मियों ने राजधानी में संक्रमण के मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि से निपटने के लिए दिये गये 11 दिशानिर्देशों के सुगम क्रियान्वयन के लिए अलग-अलग बैठकें कीं।

दिल्ली में अगले कुछ दिन में पहुंचने वाले अर्द्धसैनिक बलों के डॉक्टरों तथा चिकित्सा सहायकों के रहने के बंदोबस्त भी किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो