लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 15906 नए मामले, 561 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 24, 2021 10:32 IST

Coronavirus: देश में एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 1,72,594 रह गयी है। कोरोना वायरस के रोज आने वाले नए मामले लगातार 30वें दिन 30,000 से कम हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 561 और कोरोना मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,54,269 पर पहुंच गयी है।देश में लगातार 30वें दिन 30,000 से कम नए कोरोना केस, लगातार 119वें दिन 50 हजार से कम मामले।कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 98.17 प्रतिशत दर्ज की गई है, मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक।

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,906 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,41,75,468 पर पहुंच गयी जबकि 561 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,54,269 पर पहुंच गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,72,594 रह गयी है। कोरोना वायरस के रोज आने वाले नए मामले लगातार 30वें दिन 30,000 से कम हैं और लगातार 119वें दिन 50,000 से कम हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.51 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 98.17 प्रतिशत दर्ज की गयी जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

कोरोना एक्टिव मरीजों में कमी

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 1,134 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। शनिवार को कोविड-19 के लिए 13,40,158 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ ही देश में अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 59,97,71,320 हो गयी है।

संक्रमण की दैनिक दर 1.19 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.23 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,35,48,605 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 102.10 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर