लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: इंदौर में 100 फीसद लक्षित आबादी को मिली टीके की पहली खुराक

By भाषा | Updated: August 31, 2021 19:57 IST

Open in App

मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे इंदौर जिले ने महामारी के खिलाफ टीकाकरण का अहम मुकाम मंगलवार को हासिल कर लिया। जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लक्षित लोगों को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दे दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, साढ़े सात महीनों के अभियान के बाद इंदौर में 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लक्षित लोगों को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दे दी गई है और देश भर में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले जिलों में यह मुकाम हासिल करने में इंदौर अव्वल रहा है। जिलाधिकारी मनीष सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "हमने जिले में 28,07,559 पात्र लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने का लक्ष्य तय किया था। अब तक हम जिले के 28,08,212 नागरिकों को टीके की पहली खुराक दे चुके हैं।" उन्होंने कहा कि समूचे देश में 10 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में इंदौर पहला जिला बन गया है जहां शत प्रतिशत लक्षित आबादी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। सिंह ने बताया कि 28,08,212 नागरिकों में से करीब 10 लाख लोगों को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हालिया इंदौर दौरे में प्रशासन को लक्ष्य दिया था कि वह जिले की 100 फीसद लक्षित आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक देने का काम 31 अगस्त तक पूरा करे। अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी और पहले दौर में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की खुराक दी गई थीं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 1,53,055 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। हालांकि, महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने पर इन दिनों जिले में रोजाना मिलने वाले नए संक्रमितों की तादाद इकाई अंक पर सिमट गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

कारोबार15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक भारत?, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी की

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ