लाइव न्यूज़ :

मेघालय में सरकार बनाने की कोशिश शुरू, कोनराड संगमा ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की

By शिवेंद्र राय | Updated: March 2, 2023 19:34 IST

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर के कहा है कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और नई सरकार के गठन के लिए बीजेपी से सहयोग मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय में सरकार बनाने की कोशिश शुरूकोनराड संगमा ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कीअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी जानकारी

नई दिल्ली: मेघालय विधानसभा में किसी एक राजनीतिक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एनपीपी को 25 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा को 4 सीटों पर जीत मिली है। हालांकि भाजपा ने राज्य में गठबंधन सरकार बनाने का तैयारियां तेज कर दी हैं। 

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर के कहा है कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और नई सरकार के गठन के लिए बीजेपी से सहयोग मांगा है। सीएम सरमा ने एक ट्वीट कर ये भी बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेघालय में अगली सरकार बनाने में नेशनल पीपुल्स पार्टी का समर्थन करने के लिए बीजेपी, मेघालय की राज्य इकाई को सलाह दी है। 

ये पहले से ही माना जा रहा था कि पूर्ण बहुमत न मिलने की स्थिति में भाजपा और एनपीपी साथ आएंगे। दरअसल भाजपा और एनपीपी का पहले भी गठबंधन रह चुका है। मतगणना से एक दिन पहले (1 मार्च) भी असम के सीएम ने संगमा से मुलाकात की थी। पिछले विधानसभा चुनावों में मेघालय में भाजपा के केवल 2 सीटें ही मिली थीं। हालांकि इस बार पार्टी को 4 सीट पर कामयाबी मिली है।

अन्य राज्यों की बात करें तो त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा गठबंधन ने पूर्ण बहुमत हासिल की है। 2014 से पहले पूर्वोत्तर के इन राज्यों में कभी भी भाजपा की सरकार नहीं बनी थी। लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भाजपा ने पूर्वोत्तर में भी अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई है। 

नगालैंड में फिर से सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन ने वापसी की है। त्रिपुरा में सत्ता की वापसी की राह देख रहा CPI(M)-कांग्रेस गठबंधन बुरी तरह चुनाव हार गया है। त्रिपुरा में लेफ्ट की अगुवाई वाले से गठबंधन को सिर्फ 14 सीटें नसीब हुई है। तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम से बीजेपी के समर्थक उत्साहित हैं और वे देशभर में अपने कार्यालयों पर जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

टॅग्स :मेघालय विधानसभा चुनाव 2023मेघालयअमित शाहहेमंत विश्व शर्माBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप