लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: चमड़े के कारखाने और गोदाम में भीषण आग, 12 घंटे से ज्यादा का समय गुजरा, काबू पाने की कोशिश जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2022 07:08 IST

Kolkata Fire Accident: कोलकाता के तंगरा इलाके में एक फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लगी है। ये घटना शनिवार को हुई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी स्थिति की जानकारी ली है।

Open in App

कोलकातापश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तंगरा इलाके में शनिवार शाम चमड़े के एक कारखाने और गोदाम में भीषण आग लग गई। इसे बुझाने का काम रविवार सुबह तक जारी है। आगे की घटना के 12 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। हालांकि कुछ हिस्सों में आग को बुझा लिया गया है पर अब भी पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को लगाया गया है। आग पास की एक इमारत में भी फैल गयी। इमारत को खाली करा लिया गया है।

एक अधिकारी के मुताबिक आग बुझाने के काम में जुटे दो दमकलकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल के आस-पास के मकानों को भी खाली करा लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक भीड़भाड़ वाले इलाके में तीन माहेर अली लेन पर चमड़े के कारखाने के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली एक इमारत में शाम करीब साढ़े छह बजे आग लग गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है, या नहीं।

आग लगने की वजह अभी साफ नहीं

दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा, 'आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। हमारे दमकलकर्मी इसे बुझाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। इमारत के अंदर रसायन, रेक्सिन और कपड़े रखे हुए थे, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल गयी।'

आग इतनी भीषण थी कि कारखाने की चहारदीवारी ढह गई। राज्य सरकार के दमकल एवं आपात सेवा मंत्री सुजीत बोस मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान का जायजा लिया।

सुजीत बोस ने घटनास्थल पर मौजूद संवाददाताओं से कहा, 'हमारे अधिकारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। दमकल गाड़ियों के लिए संकरी गलियों में प्रवेश करना काफी कठिन है। हालांकि, वे अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।' 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोस को फोन कर स्थिति की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने शुरू में आरोप लगाया था कि दमकल कर्मियों को इलाके में पहुंचने में देर हो रही थी, बाद में लोगों ने बचाव अभियान में दमकलकर्मियों की मदद की।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो