लाइव न्यूज़ :

कोलकाताः हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के तकनीशियन की हाइड्रॉलिक दरवाजों के फ्लैप के बीच फंसकर मौत

By भाषा | Updated: July 11, 2019 00:39 IST

तकनीशियन विमान के लैंडिंग गियर के दरवाजे पर मरम्मत का काम कर रहा था, तभी उसका सिर हाइड्रॉलिक दरवाजों के फ्लैप के बीच फंस गया। हवाई अड्डा पुलिस थाने में ‘अस्वाभाविक मौत’ की शिकायत दर्ज कराई गई, जबकि उड्डयन विनियामक ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे2015 में मुंबई हवाईअड्डे पर एयरबस ए319 के इंजन में फंसने के बाद एयर इंडिया के एक इंजीनियर की मौत हो गई थी।तकनीशियन विमान के लैंडिंग गियर के दरवाजे पर मरम्मत का काम कर रहा था, तभी उसका सिर हाइड्रॉलिक दरवाजों के फ्लैप के बीच फंस गया।

कोलकाता, 10 जुलाईः विमानन कंपनी स्पाइसजेट के तकनीशियन की यहां हवाई अड्डे पर मंगलवार देर रात एक घातक दुर्घटना में मौत हो गयी। तकनीशियन विमान के लैंडिंग गियर के दरवाजे पर मरम्मत का काम कर रहा था, तभी उसका सिर हाइड्रॉलिक दरवाजों के फ्लैप के बीच फंस गया। हवाई अड्डा पुलिस थाने में ‘अस्वाभाविक मौत’ की शिकायत दर्ज कराई गई, जबकि उड्डयन विनियामक ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

स्पाइसजेट’ ने एक बयान में बताया कि हाइड्रॉलिक दरवाजे ‘‘दुर्घटनावश’’ बंद हो गए जिसके कारण रोहित पांडे वहां फंस गया। उन्होंने बताया कि पांडे को बचाने के लिए बॉम्बार्डियर क्यू400 विमान के लैंडिंग गियर के दरवाजे तोड़ने पड़े लेकिन उसकी मौत हो गई। विमान के अधिकारी के अनुसार यह हादसा देर रात पौने दो बजे हुआ।

स्पाइसजेट ने कहा, ‘‘पांडे क्यू400 विमान के दाएं हाथ के मुख्य लैंडिंग गियर व्हील क्षेत्र में 10 जुलाई को रखरखाव संबंधी काम कर रहा था। यह विमान कोलकाता हवाईअड्डे के बे नंबर 32 में खड़ा था।’’ उसने कहा, ‘‘मुख्य लैंडिंग गियर हाइड्रॉलिक दरवाजा ‘दुर्घटनावश’ बंद हो गया और वह हाइड्रॉलिक दरवाजों के फ्लैप के बीच फंस गया।’’ उसने कहा, ‘‘पांडे को बचाने के लिए हाइड्रॉलिक दरवाजों को तोड़ना पड़ा लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने घटना की जांच शुरू कर दी है।’’ पांडे मुंबई के उपनगर कांदिवली के पोइसर का रहने वाला था और उसने पिछले साल ही स्थानीय उड्डयन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। वह स्पाइस जेट में नौकरी मिलने के बाद कोलकाता में अपने चाचा-चाची के साथ रह रहा था। पुलिस के एक दल ने घटना स्थल का दौरा किया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र करेंगे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए है। हम विमानन कंपनी के उन अधिकारियों से बात कर रहे हैं जो वहां मौजूद थे। हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि यह हादसा किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ या यह किसी की लापरवाही से हुआ।’’ इससे पहले, 2015 में मुंबई हवाईअड्डे पर एयरबस ए319 के इंजन में फंसने के बाद एयर इंडिया के एक इंजीनियर की मौत हो गई थी।

टॅग्स :कोलकातास्पाइसजेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए