लाइव न्यूज़ :

Kolkata Sex workers: 'सोनागाछी' में 'सेक्स वर्कर्स' की होली, खुशी में झूमते-नाचते नजर आए,देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: March 23, 2024 11:04 IST

Kolkata Sex workers: देश में 25 मार्च को धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी लोगों ने खास तैयारी कर रखी है। बच्चों के लिए अभिभावकों ने रंग-बिरंगे गुलाल लाकर रख लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनागाछी में यौनकर्मियों के द्वारा होली खेला गयामहिला दरबार समन्वय समिति द्वारा यौनकर्मियों के लिए होली का आयोजन किया गयासभी यौनकर्मी झूमते- नाचते नजर आए और रंगों में सराबोर दिखे

Kolkata Sex workers: देश में 25 मार्च को धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी लोगों ने खास तैयारी कर रखी है। बच्चों के लिए अभिभावकों ने रंग-बिरंगे गुलाल लाकर रख लिया है। वहीं, यूपी-बिहार के लोग अपने-अपने घर पर होली का पर्व मनाने के लिए पहुंच गए हैं। खुशी के इस पल के बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यौनकर्मियों के द्वारा होली खेला गया।

यह वीडियो कोलकाता के सोनागाछी से आया है। यहां पर महिला दरबार समन्वय समिति द्वारा यौनकर्मियों के लिए होली का आयोजन किया गया। कोलकाता के सोनागाछी स्थित रेड-लाइट एरिया में होली मनाई गई। इस दौरान सभी यौनकर्मी झूमते- नाचते नजर आए और रंगों में सराबोर दिखे। बताते चले कि होली के अलावा भी हर साल सोनागाछी रेड-लाइट एरिया में विभिन्न समारोह आयोजित किये जाते हैं। बंगाल में दूर्गा पूजा काफी मशहूर है। इसलिए यहां पर भव्य रूप से दूर्गा पूजा भी मनाया जाता है। 

वीडियो में खुशी से झूमते नजर आए

सेक्स वर्कर्स के लिए महिला समन्वय समिति द्वारा आयोजित होली समारोह में सेक्स वर्कर्स धूमधाम से होली मना रही है। वीडियो में वह महिलाएं एक दूसरे को खुशी-खुशी रंग-बिरंगे गुलाल लगा रही हैं। साथ ही साथ मिठाई खिलाकर अपना प्रेम भी प्रकट कर रही हैं। इसके अलावा एक मंच भी सजाया गया है। जहां पर होली के एक से बढ़कर एक गीत पर सेक्स वर्कर्स नाच रही हैं।

दरबार समन्वय समिति के की सदस्य बिशाखा लस्कर ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम यहां आकर रंगोत्सव का त्योहार मना सके। हम अकसर देखते हैं कि किसी कॉलेज-स्कूल में होली का समारोह मनाया जाता है। हमने इस बार तय किया कि यहां आकर होली समारोह मनाए। यहां आकर होली खेलना हमें बहुत अच्छा लगा है। सभी ने बहुत अच्छे से होली का पर्व मनाया है।

टॅग्स :कोलकाताहोलीसोशल मीडियापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील