लाइव न्यूज़ :

कोलकाता पुलिस आठ दिसंबर से ‘हेलमेट नहीं, पेट्रोल नहीं’ नियम लागू करेगी

By भाषा | Updated: December 5, 2020 12:38 IST

Open in App

कोलकाता, पांच दिसंबर कोलकाता पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने वाले मोटरसाइकिल सवारों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं देने के लिये, ‘हेलमेट नहीं, पेट्रोल नहीं’ व्यवस्था को दोबारा लागू करने का निर्णय लिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया, ‘हेलमेट नहीं, पेट्रोल नहीं’ का नियम आठ दिसंबर से लागू होगा और अगले 60 दिनों तक जारी रहेगा।

कोलकाता पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा, ‘‘ ऐसा पाया गया कि कई मौकों पर दोपहिया वाहन चला रहे या पीछे बैठे लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं और कई स्तरों पर नियमों का उल्लंघन बढ़ा है।’’

जुलाई 2016 में बाइकसवारों के हेलमेट नहीं पहनने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नाराजगी जाहिर करने के बाद शहर की पुलिस ने इसी तरह का नियम ‘ हेलमेट नहीं, पेट्रोल नहीं’ लागू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?