लाइव न्यूज़ :

कोलकाताः अस्पताल के शौचालय में फंदे से लटकता मिला मरीज का शव, पुलिस ने कहा- भर्ती होने के बाद से वह...

By भाषा | Updated: December 5, 2022 13:10 IST

अस्पताल के एक अन्य मरीज ने सुबह करीब सात बजे शौचालय में उसके शव को छत से लटका देखा। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमें अस्पताल के अधिकारियों से पता चला है कि मंडल वहां भर्ती होने के समय से ही अवसाद में था।

Open in App
ठळक मुद्देमामला कोलकाता के राजकीय आरजी कार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का है।अस्पताल के एक अन्य मरीज ने सुबह करीब सात बजे शौचालय में उसके शव को छत से लटका देखा। पुलिस ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

कोलकाताः उत्तर कोलकाता के राजकीय आरजी कार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शौचालय में सोमवार सुबह 55 वर्षीय एक मरीज का शव लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा निवासी रामचंद्र मंडल को 30 नवंबर को तंत्रिका तंत्र संबंधी विकारों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि अस्पताल के एक अन्य मरीज ने सुबह करीब सात बजे शौचालय में उसके शव को छत से लटका देखा। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमें अस्पताल के अधिकारियों से पता चला है कि मंडल वहां भर्ती होने के समय से ही अवसाद में था। यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।” उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।

टॅग्स :कोलकाताKolkata Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण