लाइव न्यूज़ :

Pm Modi In Kolkata: 'मोदी की दीवानगी', जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा कोलकाता मेट्रो स्टेशन, वीडियो वायरल

By धीरज मिश्रा | Updated: March 6, 2024 11:45 IST

Pm Modi In Kolkata: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। पीएम मोदी कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पहुंचे। जहां लोगों के बीच उनकी दीवानगी देखने को मिली।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कियायहां पीएम की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ीमोदी मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए गए

Pm Modi In Kolkata: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। यहां उन्होंने कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदीकोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पहुंचे। जहां लोगों के बीच उनकी दीवानगी देखने को मिली। यहां पीएम की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनका अभिवादन किया। इस मौके पर मोदी मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए गए। पीएम ने इससे पहले कोलकाता में राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी के साथ भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन में यात्रा करते हुए मेट्रो कर्मचारियों के साथ बातचीत की।

इसके बाद पीएम कोलकाता में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल में सवार हुए। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ संवाद किया। बताते चले कि पीएम ने कोलकाता में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन किया।

अंडरवॉटर मेट्रो में स्कूली छात्रों ने किया सफर, शेयर किए अनुभव

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अंडरवॉटर मेट्रो में सफर करने वाली स्कूली छात्रा आरोही ने कहा कि आज हम पहली बार पीएम मोदी से मिलेंगे तो मैं बहुत उत्साहित हूं। अंडरवॉटर मेट्रो में यात्रा करना बहुत अच्छा लग रहा है।

स्कूली छात्रा प्रज्ञा ने कहा कि मैं पीएम मोदी से मिलने और उनके साथ अंडरवॉटर मेट्रो में यात्रा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

प्रधानमंत्री की पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने कहा कि प्रधानमंत्री जानते हैं कि बंगाल में भाजपा को ज़्यादा सीटें नहीं मिलती है इस कारण से वे पश्चिम बंगाल के पीछे पड़े हैं। यह दुख की बात है कि एक प्रधानमंत्री को एक हफ्ते में तीन बार चुनावी प्रचार के लिए यहां आना पड़ता है, यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री को बंगाल भाजपा इकाई पर भरोसा नहीं है। लेकिन इससे कुछ नहीं होगा। यहां लोग ममता बनर्जी को पसंद करते हैं। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीकोलकातामेट्रोजय श्री राममोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर