लाइव न्यूज़ :

Kolkata Doctor Rape-Murder: महिला मुख्यमंत्री के रहते घृणित घटना को दिया अंजाम!, चिराग पासवान ने ममता बनर्जी पर बोला तीखा हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2024 17:00 IST

Kolkata Doctor Rape-Murder: चिराग पासवान ने कहा कि ममता बनर्जी की खुद की जिम्मेदारी बनती है, उनकी सरकार की जिम्मेदारी बनती है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला मुख्यमंत्री के रहते हुए इस तरह की घृणित घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों को सख्त सजा मिले। पीड़िता के परिवार को न्याय मिले। सीएम ममता ने कहा था कि ये काम या तो वाम का है या राम का।

Kolkata Doctor Rape-Murder: लोजपा(रा) प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को पटना पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर हत्याकांड को लेकर ममता सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के बजाय वहां की मुख्यमंत्री को ये ध्यान देना चाहिए कि सीबीआई की कार्रवाई में कोई रुकावट ना आए। कार्रवाई और जांच सही से हो और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। चिराग ने कहा कि ममता बनर्जी की खुद की जिम्मेदारी बनती है, उनकी सरकार की जिम्मेदारी बनती है।

एक महिला मुख्यमंत्री के रहते हुए इस तरह की घृणित घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि सबूत को मिटाने की सोच के साथ आधी रात हजारों की संख्या में और असामाजिक तत्व ने तोड़ फोड़ की ये अपने में दर्शाता है कि कोई तो है जो किसी को बचाना चाहता है। उन्होंने कहा कि ममता सरकार को इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि वहां सीबीआई की कार्रवाई में किसी भी प्रकार की रुकावट ना आए।

आरोपियों को सख्त सजा मिले। पीड़िता के परिवार को न्याय मिले। वहीं, अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना को लेकर ममता बनर्जी के द्वारा इसे राम और वाम की साजिश बताए जाने पर चिराग पासवान ने कहा जो घटना घटी है उसको रोकने में ममता बनर्जी पूरी तरह से नाकाम रही हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के बजाय यह ध्यान देने चाहिए कि सीबीआई की कार्रवाई में कोई रुकावट ना आए। कार्रवाई और जांच सही से हो और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इससे सभी लोगों का फायदा होगा और दोषी को सजा मिलेगी।

पीड़िता के परिवार को न्याय मिले। उल्लेखनीय है कि कोलकाता रेप कांड को लेकर और उसके बाद वापस से अपस्ताल में मचे तोड़फोड़ को लेकर सीएम ममता ने कहा था कि ये काम या तो वाम का है या राम का। ममता के इस बयान का सभी विरोध कर रहे हैं। 

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगालचिराग पासवानममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो