लाइव न्यूज़ :

Kolkata doctor rape-murder case: 9 दिन से हड़ताल जारी, पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस और पटना एम्स में हल्ला बोल, सांसत में मरीजों की जान!

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2024 15:31 IST

Kolkata doctor rape-murder case: पीएमसीएच जेडीए के अध्यक्ष डॉ. अंशू ने बताया कि मंगलवार को इमरजेंसी छोड़ ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर व वार्डों में जूनियर डॉक्टर कार्य नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देKolkata doctor rape-murder case: सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने का आश्वासन नहीं देते, हड़ताल जारी रहेगी।Kolkata doctor rape-murder case: मरीज और परिजन अस्पतालों में भटकते नजर आए।Kolkata doctor rape-murder case: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने डॉक्टरों की हड़ताल पर सवाल खड़ा किया है।

Kolkata doctor rape-murder case: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद देश भर के डॉक्टरों में जारी आक्रोश के बीच बिहार में भी स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस और पटना एम्स में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आज नौंवे दिन भी जारी रही। मंगलवार को भी न तो ओपीडी चली और न ही पूर्व से निर्धारित सर्जरी हुई। अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं ठप होने से मरीजों की जान सांसत में पड़ गई है। डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा को तो बाधित नहीं किया है, लेकिन ओपीडी की सेवा पिछले नौ दिनों से बंद है। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने के कारण दूर-दराज से इलाज कराने पटना पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए इन अस्पतालों में भटकते नजर आए।

पीएमसीएच जेडीए के अध्यक्ष डॉ. अंशू ने बताया कि मंगलवार को इमरजेंसी छोड़ ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर व वार्डों में जूनियर डॉक्टर कार्य नहीं करेंगे। वहीं, आईजीआईएमएस आरडीए के अध्यक्ष डॉ. रजत कुमार ने कहा कि जब तक प्रशासन लिखित में सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने का आश्वासन नहीं देते, हड़ताल जारी रहेगी।

इस बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने डॉक्टरों की हड़ताल पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि "डॉक्टरों ने हड़ताल करके 12 लोगों को जान से मार डाला। इस नरसंहार का जिम्मेदारी कौन है?" उन्होंने सवाल किया कि "अगर कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म में डॉक्टर ही शामिल पाए गए तो क्या सारे डॉक्टर उस दुष्कर्म की ज़िम्मेदारी लेंगे?"

उन्होंने सवाल किया कि "जहां भी डॉक्टर दुष्कर्मी होता है, वहां इसी डॉक्टर समाज को सांप क्यों सूंघ जाता है?" उधर, पप्पू यादव के इस बयान की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिहार शाखा ने घोर निंदा की है। आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह व संयोजक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि अगर सामूहिक दुष्कर्म में डॉक्टर दोषी पाए गए तो, आंदोलन कर रहे डॉक्टर इसकी जिम्मेदारी लेंगे।

डॉ. अजय कुमार ने कहा कि पप्पू यादव अगर माफी नहीं मांगेंगे, तो आईएमए उनके खिलाफ मोर्चा खोलेगा। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर की गई है। इसी बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि डॉक्टरों की नाराजगी जाहिर है। बंगाल में जो हुआ वह स्थानीय सरकार और प्रशासन की विफलता है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर-नर्सों के अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर करीब चार से पांच साल पूर्व ही पुलिस महानिदेशक के माध्यम से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी की मामूली शिकायत पर भी तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पांडेय ने कहा डॉक्टरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़, किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

सरकार इसे लेकर पूरी तरह सजग है। बता दें कि बिहार में 2011 से बिहार चिकित्सा सेवा संस्थान एवं व्यक्ति संरक्षण कानून प्रभावी है। कानून के तहत डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी के साथ होने वाली किसी भी प्रकार की घटना, हिंसा से निपटने के लिए समुचित प्रावधान किए गए हैं।

डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ मामूली से मामूली अपराध पर तीन से पांच वर्ष तक की सजा और 50 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किए गए हैं। संपत्ति का नुकसान होने पर क्षति हुई संपत्ति का दोगुना जुर्माना वसूलने की भी व्यवस्था की गई है।

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगालबिहारपटनाPoliceडॉक्टरों की हड़ताल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की