लाइव न्यूज़ :

बाबुल सुप्रियो के बाद एक और सांसद छोड़ेंगे बीजेपी!, TMC महासचिव अभिषेक के ऑफिस पहुंचे अर्जुन सिंह, जूट क्षेत्र को लेकर केंद्र की नीति की आलोचना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 22, 2022 16:57 IST

जूट क्षेत्र को लेकर केंद्र की नीति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई की आलोचना कर चुके अर्जुन सिंह कई बार पार्टी नेतृत्व पर हमला कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2021 के विधानसभा चुनाव के बाद कई विधायक भी भाजपा छोड़ चुके हैं। सीएम ममता बनर्जी लगातार भाजपा पर हमला कर रही हैं। केंद्र की नीति पहले से ही बीमार जूट क्षेत्र को और नुकसान पहुंचा रही है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक और झटका लग सकता है। कई माह पहले आसनसोल से सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के बाद सांसद अर्जुन सिंह बीजेपी छोड़ सकते हैं। कोलकाता में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी से मिलने पहुंचे। 

जूट क्षेत्र को लेकर केंद्र की नीति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई की आलोचना कर चुके अर्जुन सिंह कई बार पार्टी नेतृत्व पर हमला कर चुके हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद कई विधायक भी भाजपा छोड़ चुके हैं। सीएम ममता बनर्जी लगातार भाजपा पर हमला कर रही हैं। 

अर्जुन सिंह ने कहा, ‘‘केंद्र की नीति पहले से ही बीमार जूट क्षेत्र को और नुकसान पहुंचा रही है। केंद्र जूट क्षेत्र की समस्या को ठीक करने के बारे में हमारे सुझाव को नहीं सुन रहा है। मुझे उद्योग के हित में सच बोलने में कोई संकोच नहीं है।’’ सिंह एक औद्योगिक क्षेत्र बैरकपुर के सांसद हैं, जहां कई जूट मिल जूट के लिए कच्चे माल के संकट का सामना कर रही हैं।

अपने इस दावे पर कि नेताओं का जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ कोई संपर्क नहीं है और केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय व्यक्तियों को भाजपा की प्रदेश इकाई में तवज्जो मिल रहा है, सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद से कुछ भी पार्टी के खिलाफ नहीं किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने केवल भाजपा की प्रदेश इकाई में व्यवस्था के खिलाफ बात की है, जो पार्टी की संभावनाओं का भला करने के बजाय नुकसान पहुंचा रही है। यदि मुझे अपने विचार (केंद्रीय नेतृत्व द्वारा) इस बारे में स्थिति से अवगत कराने के लिए कहा जाता है, तो मैं वह करूंगा।’’ सिंह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 

टॅग्स :टीएमसीपश्चिम बंगालBJPबाबुल सुप्रियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण