लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: विश्वविद्यालय में सफाई के दौरान मिला 200 साल पुराना लोहे का संदूक, अंदर मिले दुर्लभ दस्तावेज

By भाषा | Updated: November 30, 2019 13:16 IST

Open in App

कोलकाताकोलकाता स्थित संस्कृत कालेज एवं विश्वविद्यालय में एक सफाई अभियान के दौरान लोहे का एक ताला लगा संदूक बरामद किया गया है जिसमें कुछ दुर्लभ दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। इसके 200 साल पुराना होने की संभावना है।

विश्वविद्यालय की कुलपति सोमा बंदोपाध्याय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सोमा ने प्रेट्र को बताया कि इस संदूक पर ब्रिटेन के पुराने निर्माता का नाम अंकित है और यह बुधवार को एक कमरे से मिला जो बहुत लंबे समय से बंद पड़ा था।

उन्होंने बताया कि संदूक को शुक्रवार की दोपहर खोला गया तो उसमें से आठ बंद लिफाफे मिले, जिसमें ब्रिटिश काल के बैंकों के चेकबुक और पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की विधवा को मिले भत्ते से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए।

कुलपति ने बताया कि तीन रजत पदक एवं संस्थान की संपत्तियों से संबंधित कुछ दस्तावेज भी संदूक से मिले हैं जिससे इसके 200 साल पुराना होने के संकेत मिलते हैं।

टॅग्स :कोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए