लाइव न्यूज़ :

कोलकता: बस से कुचलकर 2 छात्रों की मौत, गुस्साई भीड़ ने 4 बस में लगाई आग

By IANS | Updated: February 3, 2018 18:40 IST

घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया, मौके पर काबू पाने के लिए पुलिस ने कथित तौर पर लाठीचार्ज शुरू किया।

Open in App

कोलकता के  मेट्रोपोलेटिन के बाईपास  के पास शनिवार को एक ट्रैफिक सिग्नल को नजरअंदाज कर एक बस ने दो विद्यार्थियों को कुचल दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच संघर्ष शुरू हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना पूर्वाह्न् 11.45 बजे पूर्वी महानगर बायपास पर चिंग्रीघाटा क्रासिंग पर हुई और आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।हादसे के बाद, गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए और चार बसों को आग के हवाले कर दिया और पुलिसकर्मियों पर यातायात नियंत्रण ठीक से नहीं कर पाने का आरोप लगाया और कहा कि इसके बदले वे कई वाहनों से धन की उगाही करते हैं।पुलिस के वाहनों और आग बुझाने के लिए भेजे गए एक दमकम वाहन पर पत्थर फेंके गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम स्थानीय लोगों से बात कर रहे हैं और इलाके में अभियान चलाया गया है।"शहर के साथ साल्ट लेक के आईटी सेक्टर को जोड़ने वाली सड़क और ईएम बायपास के एक हिस्से को भी घंटों तक यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालरोड एक्सिडेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत