लाइव न्यूज़ :

कोडनाड मामला: अदालत ने सरकार को स्थिति रिपोर्ट जमा करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 15:26 IST

Open in App

जिला सत्र अदालत ने बृहस्पतिवार को कोडनाड लूटपाट और हत्या मामले की सुनवाई एक अक्टूबर के लिए स्थगित कर दी और अभियोजन पक्ष को और सबूतों के साथ जांच के बाद स्थिति रिपोर्ट जमा करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया। हालांकि पुलिस के 27 अगस्त को रिपोर्ट सौंपने की उम्मीद थी, लेकिन मुख्य आरोपी सयान और तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के कार चालक के भाई से पूछताछ के बाद मामला आज के लिए स्थगित कर दिया गया था क्योंकि मामला मद्रास उच्च न्यायालय में लंबित था। चूंकि सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने कोडनाड एस्टेट मैनेजर सहित मामले में कथित तौर पर शामिल कुछ और लोगों से पूछताछ के बाद स्थिति रिपोर्ट जमा करने के लिए समय मांगा, इसलिए न्यायाधीश सी संजय बाबा ने उन्हें और समय दे दिया। इस मामले की अगली सुनवाई अब एक अक्टूबर को होगी। सयान और एक अन्य आरोपी वालयार मजोज को पुलिस सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। सयान ने धमकी भरे फोन आने का दावा करते हुए सुरक्षा मांगी थी। एक सनसनीखेज मामला होने के कारण, बड़ी संख्या में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के मीडियाकर्मी और स्थानीय लोग अदालत परिसर में जमा हो गए और अधिकारियों को उन्हें कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहना पड़ा। गौरतलब है कि दिवंगत मुख्यमंत्री के कोडानाड एस्टेट के चौकीदार ओम बहादुर का गला रेता हुआ शव एक पेड़ पर लटका पाया गया और एक अन्य चौकीदार गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला था। 24 अप्रैल 2017 की रात अंदर गेस्ट हाउस का एक कमरा टूटा हुआ मिला था और पुलिस ने लूटपाट और हत्या का मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीविजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को झटका, मद्रास हाईकोर्ट ने रद्द किया सेंसर क्लीयरेंस

भारतलिव-इन रिलेशनशिप के आधुनिक जाल में महिलाओं को पत्नी का दर्जा दें: हाईकोर्ट

भारतउदयनिधि स्टालिन की 'सनातन को मिटाओ' वाली टिप्पणी नरसंहार का संकेत देती है: मद्रास हाईकोर्ट

कारोबारभारतीय कानून के तहत संपत्ति के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता, मद्रास उच्च न्यायालय का अहम फैसला

भारतजयललिता की योजना यूपी में लागू करेंगे योगी?, 17 शहरों में जल्द ही अन्नपूर्णा रसोई, 22.50 रुपए में भरपेट सस्ता और पौष्टिक खाना

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?