लाइव न्यूज़ :

माओवादी से संबंध रखने के आरोप में जेल में बंद छात्र थाहा फसाल की जमानत याचिका को कोच्चि NIA ने किया खारिज 

By अनुराग आनंद | Updated: February 28, 2020 13:48 IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने पिछले दिनों थालासेरी के रहने वाले छात्रों एलन शुहेब और थाहा फसल को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देथाहा फसाल व उसके एक अन्य साथी को नवंबर 2019 में कोझिकोड में अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया था।इस मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने छह फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था।

कोच्चि एनआईए अदालत ने माओवादी से संबंध रखने के आरोप में जेल में बंद छात्र थाहा फसाल की जमानत याचिका खारिज कर दी है। थाहा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) मामले में आरोपी है। इसके अलावा इसी तरह यूएपीए मामले में रिमांड में लिए गए छात्र एलन शुहाब ने जमानत अर्जी पेश नहीं की है।

बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने पिछले दिनों थालासेरी के रहने वाले छात्रों एलन शुहेब और थाहा फसल को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। इसके बाद इनकी रिमांड को 13 मार्च तक बढ़ा दिया गया था। दोनों को नवंबर 2019 में कोझिकोड में अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

एलन शुहेब ने 18 फरवरी को अपने एलएलबी द्वितीय वर्ष के सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने छह फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने माओवादियों के साथ कथित संबंधों के लिए गिरफ्तार किए गए दो छात्रों के मामले को एनआईए से राज्य पुलिस को  स्थानांतरित करने का आग्रह किया था।

कन्नूर विश्वविद्यालय के कानून और पत्रकारिता के छात्र एलन और थाहा को नक्सलियों के साथ कथित संबंध होने के आरोप में पिछले साल एक नवंबर को कोझीकोड के पंथेरनकवु से हिरासत में लिया गया था।

दोनों पर यूएपीए की धारा 20 (आतंकवादी गिरोह या संगठन का सदस्य होने की सजा), 38 (आतंकवादी संगठन की सदस्यता से संबंधित अपराध) और 39 (आतंकवादी संगठन को समर्थन देने से संबंधित अपराध) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :केरलकेसएनआईएनक्सलअमित शाहपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह