लाइव न्यूज़ :

जानें इस सप्ताह लगातार तीन दिन किन वजहों से बंद रहेगी बैंक, समय से निपटाएं अपना काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 08:50 IST

इस बंद के ऐलान के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इसकी वजह से बैंकों का काम इन दो दिन पूरी तरह से ठप रह सकता है। यही नहीं इसके बाद 2 फरवरी को रविवार की वजह से भी कर्मियों की छुट्टी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देयूएफबीयू वेतन में कम-से-कम 15 प्रतिशत वृद्धि की मांग कर रहा है लेकिन आईबीए ने 12.25 प्रतिशत बढ़ोतरी की सीमा तय की है।खान ने कहा, ‘‘यह स्वीकार्य नहीं है’’ वेतन संशोधन को लेकर पिछली बैठक 13 जनवरी को हुई थी। 

देश भर के विभिन्न बैंकों के कर्मी अलग-अलग मुद्दों को लेकर हड़ताल पर जाते रहे हैं। इस सप्ताह भी वेतन समेत दूसरे मुद्दों को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल पर जाने की सोच रहे हैं। ऐसे में आपको जानना जरूरी है कि किस दिन व किन वजहों से बैंकों का काम ठप रहेगा, जिससे कि आप समय रहते अपना काम निपटा सकें। 

दरअसल, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के संगठन  यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल का आह्वान किया है। यह ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स कान्फेडरेशन (एआईबीओसी), ऑल इंडिया बैंक एम्प्लायज एसोसिएशन (एआईबीईए) और नेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स समेत 9 कर्मचारी संगठनों का निकाय है। 

इस बंद के ऐलान के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इसकी वजह से बैंकों का काम इन दो दिन पूरी तरह से ठप रह सकता है। यही नहीं इसके बाद 2 फरवरी को रविवार की वजह से भी कर्मियों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में साफ है कि इस सप्ताह लगातार तीन दिनों तक बैंकों के कामकाज ठप रहने वाले हैं। 

बता दें कि यूएफबीयू वेतन में कम-से-कम 15 प्रतिशत वृद्धि की मांग कर रहा है लेकिन आईबीए ने 12.25 प्रतिशत बढ़ोतरी की सीमा तय की है। खान ने कहा, ‘‘यह स्वीकार्य नहीं है’’ वेतन संशोधन को लेकर पिछली बैठक 13 जनवरी को हुई थी। 

 

टॅग्स :बैंकिंगइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?